हमीरपुर, जनवरी 21 -- राठ, संवाददाता। एक लाख कैश और बाइक की मांग को लेकर नवविवाहिता को ससुराल वालों ने कमरे में बंदकर भूखा प्यास रखा और मारपीट की। महिला ने चिकासी थाने में ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी ज्योति पुत्री शुघर सिंह ने बताया कि 23 मई 2025 को उसकी शादी चिकासी थानाक्षेत्र के बिलगांव डांडा गांव निवासी वीरेंद्र के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुरालियों को दिया गया दान रास नहीं आया और पति वीरेंद्र, सास गायत्री, जेठ पुष्पेंद्र और जेठानी लंकी एक लाख कैश और मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मायका पक्ष गरीब होने का हवाला दिया तो ससुरालियों ने 16 जनवरी 26 की रात 8 बजे उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंधक बनाकर भू...