समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- सिंघिया। सिंघिया रोसड़ा मुख्य पथ स्थित केल्हुआ घाट पुल पर मंगलवार की रात विपरीत दिशा से आ रही बाइक ई रिक्शा की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को लोगों ने ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायलों की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी धनंजय झा व सिंघिया निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई। घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने धनंजय की स्थिति को नाजुक बताते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ई रिक्शा को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.