भभुआ, मई 16 -- (पेज चार) भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के बबुरा के पास शुक्रवार को बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों में रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र स्थित मैनपुर गांव निवासी राजेंद्र साह तथा उनकी पत्नी पानसुंदर देवी शामिल हैं। दोनों को संदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वह बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। फोटो- 16 मई भभुआ- 15 कैप्शन- दुर्घटना के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...