गोंडा, फरवरी 4 -- अलावल देवरिया। धानेपुर थानाक्षेत्र के बग्गी रोड कस्बे में खरीदारी कर रही एक महिला की बाइक लेकर एक उच्चका भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर धुन डाला। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा भिटौरा की रहने वाली सुमन ने बताया की बुधवार को अपनी बहन के बेटे रवि कुमार पुत्र मन्नू निवासी ग्राम करमा पाठक के साथ सालपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक से कुछ पैसा निकाला। इसके बाद बग्गी रोड कस्बे में एक दुकान पर लोहे का बड़ा बॉक्स खरीदने के लए बातचीत करने लगी। इसी बीच एक उच्चका आया और उसकी बाइक लेकर भागने लगा। संयोगवश बाइक में तेल खत्म हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.