बागपत, जनवरी 9 -- खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर निवासी मनीष ने पुलिस को फोन कर बड़ागांव रोड पर दो युवकों द्वारा बाइक लूट लिए जाने की सूचना दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिस पर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि बाइक लूट की कहानी पूरी तरह झूठी थी और मामला दरअसल रुपयों के आपसी लेन-देन से जुड़ा हुआ है। लूट की सूचना देकर युवक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। पुलिस ने कहा कि इस तरह की झूठी सूचनाएं न केवल पुलिस का समय बर्बाद करती हैं, बल्कि वास्तविक पीड़ितों के लिए मुश्किलें भी खड़ी करती हैं। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर युवक को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देते हुए छोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.