पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कुरैया निवासी दीपक पुत्र मैकूलाल रविवार शाम को अपनी नानी के घर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरखेड़ा में जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के खकरा पुलिस चौकी के समीप पड़ने वाले मोहल्ला भूरे खां में एक मदरसे के निकट पहुंचा। तभी नकटादाना चौराहे की ओर से आए ईको सवार युवकों ने उसकी बाइक को रोककर बाइक छीन ली। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि उक्त युवक ने बाइक गांव के ही एक युवक से खरीदी थी। जिसको गिरवीं रखा गया था। बाइक स्वामी ने ही बाइक उससे छीन ली थी। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.