बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- बाइक लूटकांड का उद्भेदन, दो आरोपी दबोचे गये हरनौत थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को दिया था घटना को अंजाम चार बदमाशों ने लूट लिये थे बाइक और मोबाइल हरनौत, एक संवाददाता। हरनौत थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना 23 अगस्त की रात की है। हरनौत थाना के भैरवा निवासी अच्छेलाल यादव अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान महेशपुर जाने वाली सड़क के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर चाकू का भय दिखाकर रोक लिया था और उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिये थे। हरनौत थानाध्यक्ष द्वारा विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। वैज्ञानिक एवं मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.