बक्सर, मई 14 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक लगाने को लेकर मारपीट हो गई। कथित तौर पर फायरिंग भी की गई। इस संबंध में मां-बेटों सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के बीबीगंज निवासी सोनू चौबे के अनुसार बीते मंगलवार को उसके घर कोई मेहमान आया। उसकी बाइक वह घर के बगल में स्थित परती जमीन में लगाने लगा। इसी को लेकर पड़ोसी काजल देवी ने मना किया। यह कहने पर कि दस-पंद्रह मिनट में बाइक हटा ली जाएगी, उन्होंने अपने बेटों को बुला लिया। दोनों के साथ दो युवक और थे। कट्टा से उसकी छाती पर मारा गया। फायरिंग की गई। संयोग अच्छा रहा कि गोली उसे लगी नहीं। इस संबंध में उसने काजल देवी, उसके दो बेटों सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.