मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में बुधवार शाम एक जूनियर डॉक्टर और महिला पुलिस कर्मी के बीच बाइक लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले को बढ़ता देख मेडिकल कॉलेज थाने की पुलिस और वरीय डॉक्टर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। दरअसल, बुधवार शाम एक जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। बाइक खड़ी करने को लेकर वहां तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने बाइक हटाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों आपस में उलझते थे। मामले की सूचना थाने और मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद थाने से वरीय अधिकारी और डॉक्टर आकर दोनों को शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.