आगरा, अप्रैल 5 -- भाजयुमो के जिला संगठन कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। तय हुआ कि 8 से 10 अप्रैल तक जिले की पांचों विधानसभाओं में बाइक रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो मनीष गौतम ने कहा अब जो भी कार्यक्रम होंगे, उसमें और अधिक ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश मंत्री पवन हिंडौल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत ने कहा योजनाबद्ध तरीके से हमें कार्यक्रम को सफल बनाना है। हर कार्यकर्ता को योगी की योजनाओं को घर, घर ले जाने में जुटना है। इस दौरान पंक...