बांदा, फरवरी 24 -- अतर्रा संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अतर्रा कृषि मंडी से जल, जंगल, नदी बचाओ और गांव गरीब किसान बचाओ किसान जागरण बाइक यात्रा का शुभारंभ किया गया। सोमवार को यात्रा का नेतृत्व हरिनाम सिंह प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री जगप्रसाद फौजी ने किया। यह बाइक रैली अतर्रा कृषि मंडी से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुई। यात्रा के माध्यम से किसानों को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को उठाने और सरकार तक आवाज पहुंचाने का उद्देश्य बताया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती पर विपरीत असर पड़ रहा है। सहकारी समितियों और बाजारों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्...