कोडरमा, जनवरी 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक, झंडा चौक होते हुए नेताजी सुभाष चौक तक निकाली गई। रैली का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर तथा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक चालकों एवं आम लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.