पटना, फरवरी 9 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन का स्वागत किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर में बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया। बाइक रैली में युवा हाथों में झंडे और नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन और सम्मान प्रकट किया। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी जय प्रकाश प्रसाद ने कहा कि युवाओं के बीच से निकलकर नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचना बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा, गर्व और सम्मान की बात है। उनका नेतृत्व युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा देगा। मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रदेश संयोजक कृष्णा सिंह, पटना महानगर प्रभारी राहुल देव, पटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.