हापुड़, जनवरी 12 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी चौराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दरोगा पर चावल से लदा बाइक रिक्शा गिर गया। हादसे में दौरान दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गए और बुलेट बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद एक अन्य दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह थाना बाबूगढ़ की कस्बा बाबूगढ़ छावनी चौकी के प्रभारी हैं। सोमवार की सुबह बुलेट पर सवार होकर वह थाने से कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित चौराहे पर बने पुलिस पिकेट पर पहुंचे। इसी बीच चावल से लदा एक बाइक रिक्शा अनियंत्रित होकर उनके ऊपर गिर गया। इसमें दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद एक दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.