देवरिया, जून 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाइक रैली निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान को बदलने के लिए हर तरह का अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है। इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ मोटरसायकिल यात्रा व हर घर कांग्रेस का ध्वज कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आज क्षेत्र के पिपरा मिश्र,भटौली, राजीवनगर से मईल चौराहा नरसिंहडाढ़, गहिला, पनिका बाजार, कहांव होते हुए बरठा चौराहे तक जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज भाजपा देश को महंगाई के दलदल में ढ़केलने का कार्य कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.