मोतिहारी, फरवरी 16 -- पताही, निसं। पताही पुलिस ने थाना क्षेत्र के बखरी बाजार से शनिवार को एक बाइक मैकेनिक को उसके दुकान से गिरफ्तार किया है। उक्त बाइक मैकेनिक के निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। साथ ही पुलिस के पूछ ताछ में बाइक मैकेनिक ने अन्य बाइक चोर व चोरी की बाइक के संबंध में खुलासा किया है। इसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही बाइक को लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की बखरी बाजार के बाइक मैकेनिक अनिल पंडित चोरी की बाइक खरीद बिक्री का कार्य करता है। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर चोरी की एक ग्लैमर बाइक भी बरामद की गई है। साथ ही पूछ ताछ में उसने अपने अन्य साथियो का भी नाम उजागर किया है। जि...