बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- बीहट। हाथीदह के विकास कुमार मंगलवार को बीहट चांदनी चौक के किट बाइक लगाकर सब्जी खरीदने गये। इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की सूचना देने विकास एफसीआई थाना की ओर जा रहे थे, तभी एफसीआई रेलवे केबिन के निकट बाइक खड़ा पाया। बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण बाइक चोरी होने से बच गई। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...