उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगाघाट चिलौला मार्ग स्थित पासिनखेड़ा गांव के पास शुक्रवार रात कार व बाइक की टक्कर होने से तीन युवक घायल हो गए। जबकि हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर जाने से आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी 20 वर्षीय छोटू पुत्र होरीलाल, 18 वर्षीय राजपूत सोनकर पुत्र राजू और 16 वर्षीय संजय सोनकर पुत्र सुनील एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। पासिनखेड़ा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर पर दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ तीन लोग जख्मी हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी, जहां उसमें अचानक आग लग गई। कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.