शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- रोजा क्षेत्र के लोधीपुर इलाके में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। टक्कर का विरोध करने पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर दी। सूचना पर सीओ समेत पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया। नई बस्ती रेती निवासी अंकित अवस्थी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से हथौड़ा चौराहे से खिरनीबाग जा रहा था। लोदीपुर में मस्जिद के पास एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने की बात कहने पर रिक्शा चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में मौके पर खड़े अन्य लोग भी आ गए और युवक को घेरकर पीटने लगे। लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की गई। राहगीरों के विरोध पर आरोपी मौ...