बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा चचेरा भाई पूर्व प्रधान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा निवासी 45वर्षीय रामहित पुत्र शंकर रविवार की रात अपने चचेरे भाई पूर्व प्रधान रविकरन के साथ बाइक से अपने मामा के घर साथी गांव जा रहा था। तभी साथी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। जिससे दोनों लोग उछल कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने देखने के बाद रामहित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के फुफेरे भाई धीर सिंह ने बताया कि रामहित अपने मामा के घर जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। वह मजदूरी करता था।...