फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना नगला बीच अंतर्गत में एक युवक अपने मामा के साथ बाइक से निकला था। आगे भैंस आ जाने से बाइक टकराई और असंतुलित होकर गिर गई। गंभीर हालत में युवक और उसके मामा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह नगला बीच निवासी रहीसुद्दीन पुत्र अलाउददीन अपनी ससुराल सकीट जाने के लिए मामा के साथ बाइक से निकले थे। दोपहर में एटा से करीब 7 किमी दूर सकीट रोड पर सड़क किनारे चर रही भैंसों से बाइक टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रहीसुद्दीन मौके पर ही अचेत हो गए। परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...