एटा, जनवरी 13 -- बाइक भिड़ंत में घायल महिला की मौत हो गई। बेटा के भी चोट आई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी निवासी नेमावती (40) पत्नी डोरीलाल बेटा गौरव के साथ सोमवार को बाइक से किसी काम से शहर जा रही थी। रास्ते में गांव धिरामई के पास पहुंची वही सामने से आती बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। सैफई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...