गंगापार, मई 11 -- ट्रिपलिंग कर बारात से घर लौट रहे युवकों की बाइकों की भिड़ंत सामने से जा रही बोलेरो से हो गई। जिससे सभी घायल हो गये। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन जाते समय इनमें से एक की मौत हो गई। अन्य का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत सराय शेषपीर उर्फ सलमापुर गांव के रामपति गौतम के घर सैदाबाद से शनिवार को बारात आई हुई थी। जिसमें फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वीरकाजी गांव से पांच युवक 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र ज्ञान चंद्र, 22 वर्षीय सोनू पुत्र शरद, 22 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र सपन कुमार, 17 वर्षीय अंकित वर्मा पुत्र विजय कुमार, 20 वर्षीय अनुराग पुत्र सुरेश चंद्र व सराय चंडी निवासी 19 वर्षीय अनुज पुत्र सुरेन्द्र कुमार दो बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.