नैनीताल, जनवरी 28 -- नैनीताल। बारापत्थर क्षेत्र में बुधवार सुबह कार से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार मंगावली तल्लीताल निवासी अरुण कुमार फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...