सहारनपुर, जुलाई 18 -- नागल। भाटखेड़ी के निकट एक बाइक फिसलने से मां बेटा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को नागल अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। बेहट के दाउदपुरा निवासी फूलवती अपने बेटे राजेश के साथ भाटखेड़ी अपने मायके में आई थी। अगले दिन वापस जाते समय जैसे ही उनकी बाइक खजूरवाला बस अड्डे के निकट पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे मां बेटा घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...