कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर गांव निवासी लोकेश पुत्र राजेश (25) अपनी पत्नी प्रीती (22) को लेकर बाइक से शुक्रवार को अपने रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह कुसमरा रोड पर पहुंचे तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दंपति को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...