गोपालगंज, नवम्बर 28 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला बाजार निवासी असगर मियां का पुत्र शेर मोहम्मद बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शेर मोहम्मद बाइक से अपने खेत की ओर जा रहे थे कि अचानक सड़क पर गति अवरोधक आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। अगल-बगल के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...