देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। बाइक फिसलने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह बताया कि लेन संख्या 6 पोस्ट ऑफिस रोड निवासी जयदीप उम्र 57 वर्ष बीते 10 फरवरी को स्कूटर से पोस्ट ऑफिस रोड से गुजर रहे थे। तभी स्कूटर स्लिप होने से गिरे और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पटेलनगर स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को हाट अटैक आने से जयदीप का निधन हो गया। सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.