इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी डॉ. अक्षय कुमार महेवा विकास खंड में कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी हैं। मंगलवार की शाम ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लखना कस्बा के बाईपास तिराहे पर पहुंची। उसी दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे अक्षय कुमार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को उठाकर कस्बा के निजी अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...