मुरादाबाद, जनवरी 22 -- थाना स्योहारा क्षेत्र में कांठ से स्योहारा लौट रहे दो युवकों की बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुरादाबाद के तहसील कांठ के मोहल्ला फकीरचंद निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सुरेशचंद्र स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव झिल्ला आया था। वहां से वह दोस्त बालेश कुमार के साथ बाइक से कांठ लौट रहा था। बताया गया कि सहसपुर के पास तिराहे पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी स्योहारा पहुंचाया गया, जहां दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...