नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, का.सं.। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर बाबरपुर इलाके में बीते शुक्रवार को चालक का संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसलकर घिसटते हुए फुटपाथ के किनारे लगी ग्रिल में जा टकराई। इससे बाइक पर सवार प्रेम गोस्वामी, नारायण और अभय गोस्वामी घायल हो गए। तीनों लोनी बॉर्डर की तिलकराम कॉलोनी से दिल्ली के कालका जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक अभय चला रहा था। हादसे के बाद घायलों में से एक प्रेम ने एंबुलेंस को कॉल किया और दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया और खुद बाइक से अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...