बरेली, जनवरी 12 -- शाही। सोमवार सुबह नौ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर सुल्तानपुर ईंट भट्ठे के पास बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। राहगीरों ने सड़क किनारे घायल को बाइक के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को इलाज को अस्पताल भेज दिया। जेब में मिले आईकार्ड से घायल की पहचान वीरेंद्र निवासी सुंदरी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...