गिरडीह, फरवरी 4 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात अरखांगो बजरंगबली मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवार प्रखंड क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम सहरपुरा निवासी उमेश कुमार चौधरी (22 वर्ष) पिता सदानंद चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार चौधरी मंगलवार रात घोड़थम्भा से बाइक द्वारा अपने घर सहरपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान अरखांगो बजरंगबली मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उ...