चम्पावत, दिसम्बर 3 -- लोहाघाट में एक बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा अद्धैत आश्रम मायावती रोड में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार अपरान्ह करीब एक बजे अद्धैत आश्रम मायावती रोड में बनगांव के समीप बाइक संख्या यूके 03 ए 2709 पिकअप से टकरा गई। हादसे में प्रकाश जोशी (19) पुत्र जगदीश जोशी निवासी अतखंडी बाराकोट और कमल किशोर (18) पुत्र रमेश राम निवासी तड़ीगांव बाराकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को 108 वाहन के जरिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों का उपचार कर रही डॉ. बीना ने बताया कि घायल प्रकाश के पांव और कमल के सिर और मुंह में गंभीर चोट आई हैं। इधर थाना निरीक्ष...