गया, मार्च 17 -- सिविल लाइन थाने की पुलिस ने एक युवक को बाइक पर हथियार लहराते हुए गिरफ्तार किया है। रविवार की देर रात दिग्घी तालाब भगत सिंह चौक के पास पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो युवक हथियार लहराते आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। युवकों को देखते ही पुलिस एक्शन में आ गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। एक युवक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए। युवक ने पुलिस से बचने के लिए कई बार भागने की कोशिश की। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास स्थित पानी टंकी, पंचायती अखाड़ा का रहने वाला है। पुलिस दूसरे साथी की तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.