मोतिहारी, जनवरी 11 -- तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक अपाची बाइक पर सवार दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए हथियार तस्करों में मलाही थाना क्षेत्र के चटिया टोला मठिया के कामेश्वर गिरि का पुत्र नीरज कुमार गिरि व डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया के अशोक गिरि का पुत्र नीतीश कुमार गिरि है। बताया जाता है कि दोनों एक अपाची बाइक से हथियार लेकर बेचने आये थे। इसकी सूचना थानाध्यक्ष अलका सिंह को लगी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ लक्ष्मीपुर गदरिया से सपही जाने वाली सड़क स्थित एक पुलिया के पास छापेमारी की। जहां एक अपाची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास किये। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान नीर...