देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया पुल के पास बाइक पर बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई । जिससे महिला घायल हो गई । मामले की जानकारी बाइक चालक को होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया । घटना के संबंध में घायल महिला दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत धावाघाट गांव निवासी नीलमणि हांसदा के पति रंजीत ने बताया कि वह गाड़ी पर बैठी थी । अज्ञात वाहन ने चकमा दिया । जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई । उसी क्रम में वह भी अनियंत्रित होकर गिर गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...