नोएडा, फरवरी 20 -- दनकौर। दनकौर कस्बे में बिहारी लाल चौराहे के समीप के बाजार में शुक्रवार को एक बाइक पर आठ लोगों के सवार होने का फोटो वायरल हुआ। बाइक सवार मजदूर वर्ग का व्यक्ति बताया जा रहा है। वह पत्नी और छह बच्चों के साथ समान लादकर गंतव्य को जा रहा है। वहीं, पास में स्थित पुलिस चौकी और ट्रैफिक पुलिस की इस बाइक सवार पर नजर नहीं पड़ी। सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...