सोनभद्र, दिसम्बर 19 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में शुक्रवार दोपहर में सड़क के किनारे पेड़ काटते समय उसकी टहनी बाइक सवार पर गिर गई। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 63 वर्षीय राधेश्याम शर्मा पुत्र रामप्यारे और 21 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र अम्मेलाल एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से म्योरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नधिरा बैरियर से लगभग दो किलोमीटर आगे पहुंचे, वहां पहले से कट रहे विशाल पेड़ का एक हिस्सा उनकी बाइक पर गिर गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम शर्मा की गंभीर हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.