प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर तहसील से कचहरी जाते समय बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चाकू से एक अधिवक्ता का गला रेत दिया। चलती बाइक पर हमले से अधिवक्ता घायल होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। युवक अधिवक्ता के गांव का रहने वाला है, उसने ऐसा क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद वह विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर योगी-मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाने लगा रहा था। घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, खबर मिलते ही वहां बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ता आक्रोश जताने लगे। पुलिस अफसर भारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसबीच अधिवक्ता को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर काफी देर तक मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल रहा। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बिराहिमपुर निवासी 35 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.