बरेली, फरवरी 7 -- आंवला/रामनगर। मायके से पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से बाइक सवार युवकों ने ने कुंडल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति से घटना की जानकारी ली है। आंवला थानाक्षेत्र के गांव दलीपुर के विजय सिंह की बेटी संगीता का विवाह बजीरगंज बदायूं के पुसगवां के अनिल कुमार के साथ हुआ है। दो दिन पहले संगीता अपने पति के साथ मायके दलीपुर में फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आई थी। शनिवार को करीब चार बजे संगीता अपने पति के साथ बाइक से दलीपुर से ससुराल जा रही थी। महमूदपुर के ट्यूबवेल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक पर बैठी महिला के कानों से सोने के कुंडल नोच लिए और भाग गए। महिला की सूचना पर उसके मायके वाले तथा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस दंपत्ति को थाने ले गई और लूट के बारे में पूछताछ की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ...