हाजीपुर, फरवरी 7 -- महुआ। करीब तीन चार बाइक से आए बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर ईंट पत्थर फेंका। हालांकि लोगों के दौड़ने पर वह भाग खड़ा हुआ। इसमें एक छोटा बच्चा को चोटें आई है। भुक्तभोगी द्वारा महुआ थाने को आवेदन दिया गया है। घटना शनिवार की शाम महुआ मंगरु चौक से पहाड़़पुर इमादर जाने वाली सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कढनिया वाया नदी के पास की है। उक्त गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि शाम करीब 5:30 बजे तीन चार बाइक से बदमाश पहुंचे और ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें उसके बेटे को चोटें आई है। जब वे पकड़ने के लिए दौड़े तो सभी पहाड़पुर की ओर भाग गए। आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...