कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर, संवाददाता। जाजमऊ थाना क्षेत्र में बाइक व 4 लाख की डिमांड पूरी न होने पर पति ने नव विवाहिता को पीटा और तीन तलाक दे दिया। नंदोई ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने टॉर्चर कर जीना दुश्वार कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर पति, सास-ससुर समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। उन्नाव बीघापुर में रहने वाली महिला की तहरीर के अनुसार फरवरी वर्ष-2023 में उनका निकाह जाजमऊ निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही दहेज को लेकर सास व ससुर समेत अन्य लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल के लोग मकान बनवाने के लिए 4 लाख रुपये और अपाचे बाइक लाने का लगातार दबाव बना रहे थे, एतराज जताया तो मारपीट करने लगे। जबरन गर्भपात कराने का आरोप आरोप है कि नशे की हालत में नन्दोई ने जबरन अप्राकृतिक स...