मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के बोरिंग चौक के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी मानिकपुर निवासी सुरेश राय को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल सवार सुरेश राय बनकट बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक ने साइकिल में ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.