मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव के समीप स्टेट हाईवे 74 पर सोमवार को बाइक ने साइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में घनैया निवासी 75 वर्षीय जुमाई महमद व जगदीशपुर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप कुमार तथा पूर्वी चंपारण के कैथवलिया निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जुमाई महमद साइकिल से रजवाड़ा बाजार जा रहे थे, जबकि बाइक सवार राहुल और प्रदीप रिश्तेदारी में जा रहा था। सूचना पर पहुंचे जुमाई महमद के परिजनों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.