गाजीपुर, जनवरी 2 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ से सब्जी बेचकर घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर लहुलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे घर वालों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक 62 वर्षीय शिव मौर्य जससड़ा गांव के निवासी थे। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। बाइक पुलिस के कब्जे में है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...