वाराणसी, दिसम्बर 16 -- पिंडरा। फूलपुर बाजार में सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे युवक ने रसोई गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस को दिए तहरीर में फूलपुर निवासी नेबूलाल सोनकर ने बताया कि उनका पुत्र अर्जुन सोनकर पिंडरा बाजार से गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह फूलपुर थाने से लगभग सौ मीटर आगे पहुंचा, तभी जौनपुर की ओर से विपरीत दिशा में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के हालत गंभीर होने पर उसे जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.