उरई, नवम्बर 23 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कैलिया कोंच रोड की बताई गई स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक की है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने सड़क से गुजर रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम सलैया निवासी विकास कौरव 23 वर्ष अपने साथी दीपक 22 वर्ष के साथ बाइक से झांसी जा रहे थे। इसी दौरान ऊंचागांव निवासी 48 वर्षीय जय दयाल सड़क से गुजर रहे थे। वे कैलिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रा...