बरेली, फरवरी 24 -- आंवला। दवा लेने जा रहे दंपति को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव पट्टी कुर्की के एहसान अपनी पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे थे। आंवला गौंटिया के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें एहसान के गंभीर चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...