नोएडा, फरवरी 7 -- लाठी से पिटाई पर सिर समेत अन्य अंगों पर चोट तीन युवकों पर आरोप, इलाज के बाद शिकायत दी नोएडा, संवाददाता। गिझौड़ गांव में बाइक निकालने के विवाद में तीन युवकों ने पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-24 थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमित गौतम ने पुलिस को बताया कि वह पिता राजेंद्र कुमार के साथ गांव में रहते हैं। उनकी गुरुवार दोपहर बाइक निकालने को लेकर गांव के नवीन, महोत और दीपक से कहासुनी हो गई । तीनों आरोपियों के अभद्रता करने पर अमित और उनके पिता राजेंद्र ने विरोध जताया तो आरोपी नाराज हो गए। तीनों ने मिलकर लाठी से व्यक्ति और उसके बेटे को पीटा। हमले में पिता और पुत्र के चोटें आईं। व्यक्ति के सिर समेत कई जगह पर चोट लगने से हालत गंभीर हो गई। पीड़ित ने उपचार कराने के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.